कौन-से ब्लड ग्रुप वालों को दिल के दौरे का खतरा सबसे ज्यादा होता है और क्यों? जानिए
आज कल खान-पान की गलत आदतों की वजह से लगभग सभी लोगों को हार्ट संबंधी बीमारियां सबसे ज्यादा हो रही हैं। लेकिन हमारी लापरवाही के अलावा हार्ट अटैक के कई और कारण भी हो सकते हैं और इनमें से एक हमारा ब्लड ग्रुप। आओ जानते हैं,
कौन-से ब्लड ग्रुप वालों को दिल के दौरे का ज्यादा खतरा होता है:-
ब्लड ग्रुप ए, बी और एबी यह तीन ब्लड ग्रुप ऐसे हैं जिनमें दिल की बीमारी दिल के दौरे होने का खतरा सबसे अधिक होता है।
इंटरनैशनल शोध में जब सभी ब्लड ग्रुप को ध्यान में रखते हुए और साथ ही कुछ गिनती के हार्ट अटैक के मरीजों को मिलाया गया तब यह पाया गया कि सबसे अधिक हार्ट अटैक के मामले उन्हीं लोगों में पाए गए जिनका ब्लड ग्रुप ए, बी या फिर एबी था।
विलैब्रैण्ड फैक्टर एक रक्त का थक्का जमाने वाला प्रोटीन है, जो कि थ्रोम्बोटिक प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है। ए ब्लड ग्रुप वाले लोगों में सबसे ज्यादा पाया जाता है जो कि दिल के दौरे का प्रमुख जोखिम कारक है।
ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों की तुलना में ए, बी और एबी ब्लड ग्रुप वाले लोगों में दिल का दौरा पड़ने की आशंका 9 फीसदी ज्यादा रहती है। ए ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ज्यादा कलेस्ट्रॉल के लिए जाना जाता है, जो कि दिल के दौरे का प्रमुख जोखिम कारक है।
ओ ब्लड ग्रुप को सबसे अच्छा माना जाता है। इस ब्लड ग्रुप के लोगों को हार्ट से जुड़ी बीमारी होने का खतरा सबसे कम रहता है।