कोरोना महामारी: इम्यूनिटी के लिए रामबाण है गिलोय,रोजाना करें इसका सेवन

गिलोय एक ऐसी ही आयुर्वेदिक जड़ी-बुटी है जो इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखती है। गिलोय के पत्तियों में कैल्शियम ,प्रोटीन ,फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर से बहुत सी बीमारियों से बचाता है। गिलोय में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट फ्री-रेडिकल्स से लड़कर कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के साथ कई बीमारियों से भी लड़ने में मदद करते हैं। तो आइए आपकों गिलोय को यूज करने के 5 फायदें बताते जिससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत रहेगी।

एनीमिया

गिलोय के सेवन से एनिमीया को दूर करने में मदद मिलती है। महिलाओं में एनीमिया की समस्या बहुत आम बात है। इसका सेवन घी और शहद के साथ मिलाकर करने से खून की कमी दूर होती है।

एलर्जी

कई लोगों के हाथ-पैरों में जलन या स्किन एलर्जी की परेशानी होती है। ऐसे में लोग गिलोय को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। गिलोय की पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट तैयार करके उसे सुबह-शाम पैरों और हथेलियों पर लगाएं। आपकों एलर्जी से तुरंत राहत मिलेगी।

डायबिटीज

गिलोय ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। क्योंकि यह हाइपोग्लाइकेमिक एजेंट के रूप में काम करता है। गिलोय डायबिटीज टाइप 2 के मरीजों के लिए बहुत फायदेंमद होता है।

पाचन तंत्र

डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में गिलोय बहुत मददगार होता है। इसके सेवन से कब्ज और गैस की प्रॉब्लम से छुटकारा मिलता है और पाचन क्रिया अच्छी रहती है। आप गिलोय के साथ आंवला या गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे आपकों तुंरत राहत महसूस होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *