कोरोना के साथ गर्मी के मौसम की भी मार है, इसलिये आम खाकर ऐसे रखें अपने शरीर का खास खयाल

गर्मियों का मौसम भी है और कोरोना भी वार कर रहा है। इस मौसम में डबल अटैक हो रहा है। ऐसे में हमें अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इस मौसम में आम सभी को बहुत पसंद होता है, लेकिन पके हुए आम से ज्यादा कच्चा आम शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। कच्ची कैरी से अनेक फायदे होते हैं। तो आज हम उन्हीं के बारे में जानेंगे।

तो आइए जानते हैं कच्चे आम (कैरी) खाने के क्या-क्या फायदे हैं…

  1. एसिडिटी को रखता है दूर- आपको एसिडिटी की परेशानी रहती है या फिर खाना हजम करने में दिकक्त होती है, तो आप कच्ची कैरी का सेवन करें। यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है।
  2. हड्डियां मजबूत होती हैं- शरीर की हड्डियां मजबूत करने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। वहीं कच्चे आम में कैल्शियम भी मौजूत होता है।
  3. त्वचा में आता है निखार – कच्ची कैरी खाने से आपकी स्किन के दाग धब्बे तो दूर होते ही हैं। साथ ही यह आपके बालों को भी काला करता है।
  4. डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद- डायबिटीज के पेशेंट इसका सेवन करें तो उनका शुगर लेवल कम होता है। इसके साथ ही यह आयरन की कमी को भी दूर करता है।
  5. इम्यून को करता है मजबूत – कच्ची कैरी में विटामिन-सी भी काफी मात्रा में पाया जाता है। ये आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *