किन बॉलीवुड अभिनेताओं ने बॉलीवुड में आने से पहले ही शादी कर ली थी?

  1. आमिर खान:

आमिर खान ने पहली शादी साल 1986 में रीना दत्त से की थी। इसके बाद आमिर ने साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म कयामत से कयामत तक में मुख्य भूमिका निभाई। हालाकि वो इससे पहले बाल कलाकार के रूप में फिल्मों में काम कर चुके थे। आमिर और रीना का तलाक साल 2002 में हो गया था। इसके बाद उन्होंने किरण राव से शादी कर ली।

2. शाहरुख खान :

शाहरुख खान और गौरी खान की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी में से एक है। शाहरुख खान गौरी को बचपन से जानते थे। शाहरुख ने साल 1991 में गौरी से शादी कर ली। इसके बाद 1992 में उन्होंने दीवाना फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। गौरी उनके लिए काफी लकी हैं।

3. आयुष्मान खुराना:

बॉलीवुड में सबसे तेजी से उभरते एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपने बचपन की दोस्त ताहिरा कश्यप से साल 2008 में शादी की। शादी से पहले दोनों 8 साल तक रिलेशन में रहे। आयुष्मान ने अपना करियर बतौर वीजे शुरू किया था लेकिन बॉलीवुड में उनकी एंट्री 2012 में फिल्म विक्की डोनर से हुई!

4. फरहान अख्तर:

जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर बॉलीवुड के उन चुनिंदा सितारों में से हैं जिन्हें मल्टी टैलेंटेड कहा जाता है। फरहान ने साल 2000 में अधुना भबानी अख्तर से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2001 में उन्होंने बतौर निर्देशक दिल चाहता है के जरिए इंडस्ट्री में कदम रखा। हालाकि एक्टिंग की शुरुआत उन्होंने फिल्म द फकीर ऑफ वेनिस से की। फरहान और अधुना का तलाक 2017 में हो गया था।

5. सुनील शेट्टी:

बॉलीवुड के अन्ना कहे जाने वाले सुनील शेट्टी ने साल 1991 में माना शेट्टी से शादी की थी। जबकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शादी के एक साल बाद फिल्म बलवान से की।

6. अर्जुन रामपाल:

अभिनेता अर्जुन रामपाल में साल 1991 में मेहर जेसिया से शादी की थी। बॉलीवुड में अर्जुन ने अपना डेब्यू शादी के 10 बाद फिल्म दीवानापन से किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट दिया मिर्जा थीं। हालाकि अर्जुन और मेहर का रिश्ता ज्यादा नहीं टिक पाया। बीते साल ही दोनों ने तलाक ले लिया।

7. आर माधवन:

एक्टर आर माधवन ने साल 1999 में अपनी ही स्टूडेंट सरिता बिरजे से शादी कर ली थी। माधवन में अपने करियर की शुरुआत एक टीवी सीरियल से की थी। जबकि उन्होंने साल 2000 में तमिल फिल्म Alaipayuthey से अपना डेब्यू किया था।

मल्लिका हमेशा खुद को सिंगल बताती हैं, लेकिन मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी शादी साल 2000 में पायलट करण सिंह गिल से हुई थी। यह शादी तकरीबन एक साल चली। इसके बाद वे मुंबई आईं और फिल्मों में किस्मत आजमाई। 2002 में आई फिल्म ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा।

सनी लियोनी

एक्ट्रेस सनी लियोनी ने 2011 में ‘बिग बॉस’ में एंट्री की थी। इसी साल वे डेनियल वेबर से शादी के बंधन में बंधी। उनकी डेब्यू फिल्म ‘जिस्म 2’ 2012 में रिलीज हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *