कार सर्विस के समय आयल चेंज सही में किया है या नहीं, ये कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं? जानिए

कार या बाइक सर्विस में ऐसा कई बार होता हैं, जब वे इंजन आयल बिना बदले ही आपकी गाड़ी बस धो कर, आपको वापस दें देते है, और अच्छी खासी खकम ले लेते हैं। इसीलिए एक वाहन चालक को इस बात की जागरूकता होनी चाहिए।

इंजन आयल चेंज हुआ या नहीं, यह सुनिश्चित किया जा सकता हैं।

इससे पहले मैं आपको सही तरीका बताऊँ, पहले आपको इंजन की एक महत्वपूर्ण भाग के बारे में बता दूं।

यह देखिये, यह एक गाड़ी का इंजन हैं:-

इस तस्वीर में एक पीला हैंडल देख रहे, उसे डिपस्टिक/Dipstick कहते है। यह अलग गाड़ी मॉडल में अलग स्थान में मिल सकता हैं, लेकिन हर गाड़ी में इसी प्रकार का रंगीन हैंडल होगा।

डिपस्टिक एक प्रकार का स्टील का छड़ी है, जिससे आप आयल का लेवल देख सकते है। इसे आप निकाल कर आयल लेवल देख सकते। डिपस्टिक को निकालने से पहले यह ध्यान रखे कि इंजन बंद हो और ठंडा हो।

इसमें दो लेवल होता है, अधिकतम और न्यूनतम, और सही आयल हमेशा इसके बीच मे रहना चाहिए। और न्यूनतम से कम हो तो आयल बदलने का समय है। देखिये, इस तस्वीर में दीपस्टिक में दो छेद, लेवल दर्शाता हैं।

चलिये, अब सवाल पर आते है,

कार सर्विस के समय आयल चेंज सही में किया है या नहीं, ये कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं?

कार सर्विस से पहले आप इस दीपस्टिक को निकले और देखे:-

आपको दिखेगा, आयल का रंग बिल्कुल काला हैं। और दूसरा उसका लेवल कम होगा।

कार सर्विस के बाद आप इस दीपस्टिक को निकले और देखे:-

अगर आपका गाड़ी में आयल बदला गया होगा तो, आयल का रंग भूरा, या शहद के रंग का दिखेगा, इसके अलावा लेवल में भी सुधार दिखेगा। और अगर आपको चुना लगाया गया होगा तो कोई बदलाव नहीं दिखेगा।

ऐसा हो सकता लेवल में फर्क बहुत न पता चले लेकिन रंग हमेशा बदलता है, क्योंकि पुराना इंजन आयल जला हुआ होता हैं, जिसके कारण वह काला हो जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *