कानपुर में नही थम रही कोरोना की रफ्तार, जिले के 10 थाना क्षेत्रों में टोटल लॉकडाउन
कानपुर में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने नगर के 10 थाना क्षेत्रों में तात्कालिक प्रभाव
से सोमवार रात्रि 10 बजे से 24 जुलाई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है।
जिलाधिकारी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की सिफारिश पर यह फैसला लिया है।
कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्र चकेरी, कल्याणपुर, नौबस्ता, बर्रा, किदवई नगर, गोविन्द नगर, काकादेव, कोतवाली, नवाबगंज तथा स्वरूप नगर में वृहद कन्टेनमेन्ट जोन की श्रेणी में रखते हुए पूर्ण लॉकडाउन सोमवार रात से शुक्रवार रात तक लगाया गया है। जबकि शासन के आदेशानुसार शनिवार व रविवार को भी इन थाना क्षेत्रों में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।