Allegations of bike, tempo and car number in the list of buses sent by Priyanka Gandhi

कांग्रेस की 100 बसें पहुंची नोएडा, लॉकडाउन तोड़ने पर 20 से अधिक नेताओं पर FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश में मजदूरों के लिए बसें चलाए जाने के मामले पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला अभी भी जारी है। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ता तकरीबन 100 बस लेकर नोएडा पहुंच गए। अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इन बसों को आगे ले जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। इन बसों को कई जगह पर रोक लिया गया।

वहीं कुछ बसों को आरटीओ ने सीज भी कर दिया। आरोप है कि करीब 100 बसें नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के नीचे खड़ी हैं। लेकिन इन्हें आगे ले जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।

प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह ने यूपी सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि यह बसें बुधवार को शाम तक उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर मौजूद रहेंगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय लल्लू के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया। सभी बसें शाम को 4 बजे तक बॉर्डर पर मौजूद रहेंगी।


वहीं नोएडा पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मालिक समेत 20 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है।

दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *