कंबोडिया एक रहस्यमई देश जहां पर हिंदू धर्म का विशाल मंदिर स्थित
आज हम कंबोडिया की सैर सपाटा करने चलेंगे कंबोडिया बहुत ही सुंदर देश है यहां पर हरे भरे वृक्ष गुफाएं और मंदिर लोगों का मन अपनी और आकर्षित करते हैं।
कंबोडिया को सबसे पहले कंपूचिया के नाम से जानते थे। यह देश थाईलैंड, वियतनाम और लाओस के साथ अपनी सीमा साझा करता है। इसकी राजधानी सनोम पैन है जो देश की राजधानी होने के साथ-साथ सबसे प्रसिद्ध देश है।
कंबोडिया खूबसूरत देश है यहां पर हर साल पर्यटक आते ही रहते हैं। यहां पर सैर सपाटा करने के लिहाज से यह देश सबसे सस्ता है। यह देश भारतीयों के लिए बहुत अच्छी जगह है।
यहां का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है अंकोरा का मंदिर यह भगवान विष्णु का मंदिर है। इस मंदिर का इतिहास बहुत ही निराला है। अंकोरा के मंदिरों की दीवारों पर बनी हुई मूर्तियां हिंदू धर्म की संस्कृति को बयां करती है। यहां पर बौद्ध धर्म पूर्णतया मनाया जाता है।
यहां पर खूबसूरत समुद्र तट की है इसके साथ-साथ यहां खूबसूरत द्वीप भी है यहां पर एक द्वीप है जिसका नाम है कोरूम। कोरूम को सबसे शानदार और रोमांटिक द्वीप माना जाता है क्योंकि इस द्वीप का आकार एक दिल के आकार में है।
यह ऐसा देश है जहां पर दो बार नया साल मनाया जाता है और यहां पर कीड़ों को व्यापक रूप से खाया जाता है। यहां के लोग अपना जन्मदिन नहीं मनाते बहुत से लोगों को तो अपने जन्म दिवस की तिथि भी नहीं मालूम है.