कंप्यूटर के इतिहास में Y2K समस्या क्या थी? इसका क्या समाधान हुवा तथा किसने किया? जानिए

कंप्यूटर में त्रुटि या ‘एरर’ को बग कहते हैं। शब्द Y2K में Y ईयर को तो वही 2K वर्ष 2000 को इंगित करता है। आपने अक्सर डिजिटल घड़ी, लैपटॉप और कंप्यूटर में डेट/तारीख का फॉर्मेट देखा होगा।

वर्तमान में इसमें 2 डिजिट तारीख के लिए 2 डिजिट महीने के लिए, एवं 4 डिजिट वर्ष के लिए होते हैं।

उदाहरण के लिए आज की तारीख को आप कछ ऐसे देखते हैं 13/05/2020,05/13/2020 इत्यादि। लेकिन 20 वीं सदी में निर्मित कंप्यूटरों के प्रोग्रामिंग में महीने, दिनांक और वर्ष के लिए केवल 2 डिजिट दिए थे उदाहरण के लिए आज की डेट पुराने कंप्यूटर कुछ इस प्रकार से बताते 13/05/20 जो कि उस समय के लिए एक गलत डेट होता।

इसको साधारण शब्दों में समझें तो 1999 के बाद सन 2000 में 1जनवरी को कंप्यूटर 01/01/01 बताते हुए 100 साल पीछे चला जाता और 1 जनवरी 1901 के हिसाब से गणना करता। इसी संकट को Y2K संकट या मिलेनियम बग कहा गया। यह एक वैश्विक संकट के रूप में आने वाला था क्योंकि कंप्यूटर से जुड़ी हुई सारी सेवाएं बैंकिंग, रेलवे, वायुयान, अस्पताल,संचार प्रणाली, ग्रीड प्रबंधन, औद्योगिक अनुप्रयोग इत्यादि ठप होने वाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *