ऑक्टोपस के रोचक तथ्य क्या हैं? जानिए आप

दुनिया में हजारों-लाखों जीव हैं और उनमें से कुछ इतने विचित्र हैं कि उन्हें देखकर बेहद हैरानी होती है। इन्ही में से एक है ऑक्टोपस। ये समुद्री जीव हैं, जो समुद्र की गहराइयों में या समुद्र तट पर रहते हैं और सुबह-शाम भोजन की तलाश में समुद्र के ऊपरी हिस्से में आते हैं।

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ऑक्टोपस की दो-चार नहीं बल्कि 300 के करीब प्रजातियां हैं और ये दुनिया के हर महासागर में रहते हैं।

इस जीव को भारत में ‘अष्टबाहु’ के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इनकी आठ भुजाएं होती हैं और सबसे हैरानी की बात तो ये है कि बहुत ज्यादा भूख लगने पर वो अपनी ही भुजाएं खा जाते हैं। 

ऑक्टोपस के तीन दिल होते हैं, जिसमें से दो खून की सप्लाई करने का काम करते हैं और तीसरा उस खून को शरीर के सभी अंगों तक पहुंचाने का काम करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इनके खून का रंग नीला होता है। दरअसल, उनके खून में तांबे की मात्रा ज्यादा होती है, जिस वजह से उनके खून का रंग नीला हो जाता है।

ऑक्टोपस का जीवन काल बहुत कम होता है। इनकी कुछ प्रजातियां तो महज छह महीने ही जिंदा रहती हैं जबकि कुछ पांच साल तक भी जीते हैं। हालांकि इनका दिमाग बहुत तेज होता है, क्योंकि इनके पास एक-दो नहीं बल्कि नौ दिमाग होते हैं।

ऑक्टोपस की कुछ प्रजातियां बहुत ही जहरीली होती हैं। इतनी जहरीली कि अगर वो इंसान को एक बार काट लें तो उनकी मौत भी हो सकती है। यही वजह है कि कुछ वैज्ञानिक उन्हें समुद्र की गहराई का राक्षस भी कहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *