ऐसे बॉलीवुड कलाकार जो लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे लेकिन बाद में अरेंज मैरिज की
शाहिद ने लंबे समय तक अभिनेत्री करीना कपूर को डेट किया लेकिन दोनों का ये लव अफेयर शादी तक नहीं पहुंच सका। शाहिद कपूर तो अपनी शादी की वजह से आज भी चर्चाओं में रहते हैं।शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा राजपूत से शादी कर सभी हो हैरान कर दिया था।
गोविंदा की फिल्मों को दर्शक आज भी खूब पसंद करते हैं। शादी से पहले गोविंदा का बहुत सी अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ा। लेकिन उन्होंने सुनीता आहूजा से अरेंज मैरिज कर अपने फैंस सहित सभी को हैरान कर दिया था। गोविंदा और सुनीता के दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी हैं।
शादी से पहले नील नितिन मुकेश का नाम सोनल चौहान और साशा आगा जैसी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था, लेकिन उन्होंने रुक्मिणी सहाय को अपनी जीवनसाथी के रूप में चुनाजॉनी गद्दार, न्यूयॉर्क और गोलमाल अगेन जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता नील नितिन मुकेश ने भी अरेंज मैरिज की है। उन्होंने साल 2017 में रुक्मिणी सहाय से शादी की थी।