एम एस धोनी के पास कौन-कौन सी गाड़ियों का कलेक्शन है? जानिए

महेंद्र सिंह धोनी अपने गेम और कप्तानी के अलावा जिस चीज के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं वो है उनका कार और बाइक कलेक्शन।

धोनी के पास एक दो नहीं, बल्कि 11 से ज्यादा अलग-अलग बाइक्स और कई लग्जरी गाड़ियां हैं। साल 2009 में वो लग्जरी कार ‘हमर H-2’ खरीदने को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे। उन्होंने ये SUV करीब 1 करोड़ रुपए में खरीदी थी।

क्या-क्या है धोनी के कलेक्शन में…

धोनी का कार कलेक्शन– ‘हमर’ के अलावा भी धोनी के पास लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन हैं। इसमें ऑडी Q7, लैंड रोवर फ्रीलेंडर, GMC Sierra, Ferrari 599, Mitsubishi Outlander, पजेरो SFX, टोयोटा कोरोला, कस्टम बिल्ट स्कॉर्पियो (ओपन) जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

धोनी का बाइक कलेक्शन– उनके बाइक कलेक्शन में यामाहा के कई पुराने मॉडल से लेकर कई लग्जरी बाइक्स शामिल हैं, जैसे कॉन्फेडरेट X132 हैलकेट, कावासाकी निंजा, हार्ले डेविडसन, रॉयल एनफील्ड, डुकाटी 1098 और टीवीएस अपाचे आदि। धोनी के पास 11 से ज्यादा बाइक्स हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *