एक सिनेमाघर का मालिक महीने में कितना कमाता है?

1 सिनेमा घर का मालिक महीने में कितना कमाता है? बहुत ही दिलचस्प सवाल है? सिनेमा घर के मालिक की कितनी कमाई होती है? इसे जानने के लिए आपको सबसे पहले, यह जानना जरूरी है कि सिनेमाघरों में कोई भी फिल्म किस तरह से दिखाई जाती है?

इसके अलावा आपको इस बात का भी जानकारी होना अति आवश्यक है? की सिनेमाघर मालिकों को कौन-कौन सी पॉलिसी फिल्म दिखाने की के मापदंडों को पूरा करना होता है? साथ ही में उसे मूवी या फिल्में डिस्ट्रीब्यूटर से करार या कॉन्ट्रैक्ट करना पड़ता है।

यदि हम इस एक उदाहरण के जरिए समझते हैं। मान लीजिए कि कोई नई फिल्म रिलीज होती है। रिलीज के लिए फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर सिनेमा हॉल के मालिकों से कांटेक्ट करता है। यहां पर बोली लगाई जाती है। प्रति हफ्ता, और प्रति महीने, कितने का कलेक्शन करना होता है। जैसे मान लेते हैं, एक हफ्ते में एक सिनेमाघर मालिक ₹500000 कलेक्शन करने की बोली लगाएगा।

साधारण तौर पर यह मूल्य इस बात पर निर्भर करती है की मूवी को देखने के लिए लोग कितने उत्साह है। साथ में थिएटर हाउसफुल कितने दिनों तक रहेगी। मान लेते हैं कि 1 सिनेमा हॉल में चार थिएटर होते हैं। जिसमें लगभग 200 सीट होती है। जिसमें प्रति टिकट ₹80,₹100,₹150,₹350 हो सकते हैं। चलिए मान लेते हैं कि औसत ₹170 की टिकट होती है। अगर चारों थिएटर पर एक ही मूवी अलग-अलग समय पर लगाई जाती है और मूवी हाउसफुल चलती है। तब लगभग 200×4 = 800 लोग एक थिएटर पर फिल्म का लुफ्त उठाते हैं। जिससे 800×170 = 136000₹ का कलेक्शन होता है। हालांकि की अगर चारों थिएटर पर दिन में 3 से 4 सो चलते हैं। यह रकम लगभग 8 से ₹900000 प्रतिदिन तक पहुंच जाता है।

लेकिन इसमें से, फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर के साथ कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार 5 से 8% तक का कमीशन के तौर पर एक सिनेमाघर मालिक रखता है। अगर औसत 1 दिन में कोई फिल्म ₹800000 तक का कलेक्शन करती है, तो उसका कमीशन सिनेमाघर मालिक को औसत मान करके 7% लेकर चलते हैं। इस स्थिति में सिनेमाघर मालिक की 1 दिन की कमाई

= 800000 × 7/100 = ₹56000 के आसपस होती है। कई बार कई फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर थिएटर या सिनेमाघर मालिकों को 10 से 15% तक का भी कमीशन देते हैं। जिससे यह आंकड़े और भी व्यापक हो जाते हैं। कोई भी सुपर डुपर हिट फिल्म सिनेमाघर मालिकों को प्रतिदिन ₹80000 से लेकर के ₹100000 तक की कमाई करके देता है।

इसी आधार पर फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर पैसे इकट्ठा करते हैं। जिससे हमें यह पता चलता है कि फलना फिल्म ने 1 हफ्ते में कितना कलेक्शन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *