एक ऐसा विचित्र फूल जो रात में खिलता है

दुनिया में कई प्रकार के विचित्र फूल पाए जाते हैं। कुछ फूल बहुत बड़े होते हैं तो कुछ फूलों में से बहुत अच्छी सुगंध आती है और कुछ फूल देखने में आकर्षक लगते हैं। मनुष्य के जीवन में फूल खुशी देने वाला होता है क्योंकि यह सुंदर और आकर्षक होते हैं।

एक ऐसा फूल है जो रात में खिलता है। ‘रात की रानी’ नामक पौधे के फूल रात्रि में ही खिलते हैं। यह फूल अपनी खुशबु के लिए विश्व विख्यात है। यह फूल रात के समय खिल जाते हैं और इनमें से अन्य फूलों की तुलना में अधिक खुशबू आती है।

रात में खिलने के दो मुख्य कारण है, पहला यह है कि सूरज की गर्मी में यह जल्दी मुरझा जाते हैं और प्रकाश सहन नहीं कर पाते इसी कारण ही रात में खिलते हैं। यह फूल दिन के समय पूर्णता बंद रहते हैं और केवल रात्रि के समय ही खिलते हैं।दूसरा कारण यह है की परागण कराने के लिए इन्हें कीटों को आकर्षित करना होता है। जब कीट इनकी सुगंध से आकर्षित हो जाता है तब परागण का कार्य कर देता है।

यह सफेद रंग के होने के कारण रात के समय बहुत ज्यादा चमकते हैं और इनकी सुगंध से कीट इनके पास आकर्षित हो जाते हैं और परागण की क्रिया को पूर्ण करते हैं जिससे फल और बीज का निर्माण हो जाता है। रात्रि में केवल वही फूल खिलते हैं जिनका सफेद रंग होता है।

यह पौधा अपनी खुशबू के लिए, अपने आकर्षक रंग के लिए और रात्रि में खिलने के लिए तो प्रसिद्ध है ही इसके साथ साथ इससे बने इत्र को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है और इसे बड़ी मात्रा में खरीदा भी जाता है। नाइट्सशेड परिवारों के पौधे भी ऐसे ही होते हैं जो रात में खिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *