एक्टिंग लाइन छोड़ एक कंपनी से सीईओ हैं रामायण के कुश
रामानंद सागर की रामायण ने दो दौर में दर्शकों का दिल जीत लिया। वो वक्त था जब रामानंद सागर की रामायण देखने क लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो जाती थी। लेकिन देश की वर्तमान पीढ़ी भी रामानंद सागर के रामायण से भली भाति परिचित हो गई है। रामायण में भगवान राम के बेटे लव की भूमिका मयूरेश श्रत्रमादे ने निभाई थी।
मुंबई में जन्में और पले-बढ़े मयूरेश क्षत्रमादे तब स्कूल में पढ़ रहे थे। उनके जुड़वां भाई कुश की भूमिका स्वपनिल जोशी ने निभाई थी। स्वपनिल जोशी की तरह मयूरेश क्षत्रमादे ने एक्टिंग को अपना करियर नहीं बनाया। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ बॉम्बे से स्टेटेटिक्स में बैचलर डिग्री ली और मास्टर्स इन इकोनॉमिक्स उसी यूनिवर्सिटी से किया।
उन्होंने आगे पढ़ाई जारी रखी और टेक्सास यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में एमएस किया। मयूरेश अभी 44 साल के हैं। मयूरेश क्षत्रमादे में न्यूजर्सी में हैं। मयूरेश एक्टिंग छोड़ अब एक कंपनी के सीईओ बन गए हैं। रामायण के पुन:प्रसारण ने दूरदर्शन पर टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और इसमें काम करने वाले कलाकारों को लेकर दर्शकों को जानने का खूब जिज्ञासा रही।
मयूरेश पूरी तरह से लाइम लाइट से दूर थे क्योंकि उन्होंने इस एक्टिंग लाइन को ही छोड़ दिया लेकिन दर्शकों का प्यार उन्हें एक बार फिर खींच लाया। उन्होंने पहली बार लोगों को इतना प्यार देने पर शुक्रिया कहा।