उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में 13 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में 13 साल की बच्ची की रेप के
बाद हत्या कर दी गई। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है।

दो आरोपियों पर राष्ट्रीय
सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। घटना नेपाल
बॉर्डर पर ईसानगर इलाके की है। बच्ची का शव यहां शुक्रवार रात गन्ने
के खेत में मिला था। बच्ची इसी दिन दोपहर से लापता थी। पिता का
आरोप है कि खोजबीन की गई तो देर रात उसका शव गांव के ही एक
व्यक्ति के खेत में मिला। उसकी आंखें निकली हुई थीं और जुबान कटी
हुई थी। गला दुपट्टे से कसा गया था।


धौरहरा सर्किल के पुलिस अधिकारी अभिषेक प्रताप ने बताया कि
बच्ची से रेप के बाद हत्या की बात सामने आई है। दो आरोपियों को
गिरफ्तार किया है। जिस खेत में बच्ची का शव मिला था, वह खेत एक
आरोपी का है। आंख फोड़ने या निकालने की बात झूठी है। आरोपियों
पर एनएसए के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।


हत्या पर बसपा प्रमुख मायावती ने दुख जताया है। मायावती ने
कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए घटना को शर्मनाक बताया
है। मायावती ने कहा कि ऐसी घटनाओं से सपा व वर्तमान भाजपा
सरकार में फिर क्या अन्तर रहा? सरकार आजमगढ़ के साथ खीरी के
दोषियों के विरूद्ध भी सख्त कार्रवाई करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *