इस देश में शादी से पहले प्रेग्नेंट होने पर जाना पड़ सकता है जेल

दुनिया भर में ऐसे कई देश हैं जो अपने अजीबो-गरीब नियम कानूनों के लिए विख्यात हैंं। ऐसा ही एक देश है स्वाजीलैंड जहां के अजब-गजब कानूनों के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल स्वाजीलैंड एक अफ्रीकी देश है। पिछले साल यहां के राजा मस्वाति तृतीया ने देश का नाम बदलकर द किंगडम ऑफ इस्वातिनी रखा था।

देश की आजादी के 50 साल पूरे होने पर यह अनोखी घोषणा की गई थी। इस देश में हर साल अगस्त महीने में महारानी की मां के शाही गांव लुज्जी जीनी में वहां लंगा सेरेमनी फेस्टिवल होता है जिसमें 50,000 से ज्यादा कुंवारी लड़कियां व बच्चियां शामिल होती हैंं।

यह सारी लड़कियां डांस करती है इस फेस्टिवल में राजा के सामने कुंवारी लड़कियां डांस करती हैं। नेशनल ज्योग्राफिक की रिपोर्ट के मुताबिक इन्हीं लड़कियों में से राजा अपनी नई रानी चुनते हैं। हैरानी की बात तो यह है ये लड़कियां अपने राजा और समस्त प्रजा के सामने डांस करती हैंं। यहां की बुजुर्ग महिलाएं लड़कियों को शादी होने तक अपने शरीर को सुंदर बनाए रखने के लिए सीख देती है।

इस फेस्टिवल की खास बात यह है कि इसमें लड़कियों को अपनी परंपराओं को समझना और सीखने का बेहतर मौका मिल जाता है। कहते हैं कि यहां शादी से पहले अगर लड़कियां प्रेग्नेंट हो गई तो उनके परिवार पर जुर्माना लगाया जाता है। जुर्माने के तौर पर लोगों को एक गाय देनी होती है। इस देश के राजा मने अब तक 14 शादियों की हुई हैंं जिससे उन्हें 25 बच्चे हैं।

हाल ही में रिपोर्ट आई थी की राजा ने आदेश दिया है कि यहां के लोग कम से कम 2 शादियां करें नहीं तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा। हालांकि राजा ने इस खबर को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्होंने ऐसा कोई भी आदेश नहीं दिया है। तो दोस्तों आपको यह देश कैसा लगा क्या आप यहां कभी पर्यटन के लिए घूमने जाना चाहेंगे? आशा करता हूं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *