इतने-रुपये-में-आपकी-शादी-म

इतने ‘रुपये’ में आपकी शादी में ठुमके लगा देंगे ये बॉलीवुड सितारे, जानिए इनके बारे में

अपनी शादी को शानदार और यादगार बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। वो शान और शौकत के लिए अपनी हैसियत से भी ज्यादा खर्च करते हैं। उनसे जितना बन सकता है वो उतना जरूर करते हैं। शादी में किसी बड़े सितारे को बुलाना भी लोग शान मानते हैं। बुलाए भी क्यों न, जब बॉलीवुड सितारे पैसे लेकर आने को तैयार हैं तो लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए ये शौक भी पूरा कर लेते हैं।

अगर आप भी अपनी शादी में किसी बड़े सितारे को बुलाना चाहते हैं तो आपके लिए भी ये सितारे हाजिर हैं, बस आपको इनकी फीस चुकानी होगी। फीस चुकाने के बाद ये सितारे आपकी शादी में न सिर्फ आएंगे बल्कि ठुमके भी लगाएंगे। फीस की जानकारी हम आपको देंगे। हम आपको बताने जा रहे हैं कि बॉलीवुड के कुछ फेमस सितारे शादी में डांस के बदले कितनी फीस चार्ज करते हैं।
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की एक बेइन्तहा खूबसूरत अदाकारा हैं। वो बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड अभिनेत्री के तौर पर भी जानी जाती हैं। शादियों और पार्टीज के लिए दीपिका 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल से शादी में परफॉर्म करवाना थोड़ा सा महंगा है। प्रियंका शादी और पार्टी में छोटी से परफॉर्मेन्स देने के लिए भी 2 से 2.5 करोड़ रुपये फीस लेती हैं।
अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा के चंचल स्वभाव की वजह से शादियों में डिमांड कुछ ज्यादा ही है। लोग उन्हें अपनी शादी में बुलाना काफी पसंद करते हैं। अनुष्का इसके बदले में 70 से 80 लाख रुपये ले लेती हैं।
रणबीर कपूर

बॉलीवुड के मोस्ट डैशिंग अभिनेता रणबीर कपूर शादी में अपने डांस से सबको दीवाना बनाने के 2.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।
शाहरुख खान

शाहरुख खान के शादी में डांस करने के कुछ नियम हैं। पहला नियम है कि वो साल में सिर्फ 10 शादियो या पार्टियों में डांस करते हैं। दूसरा रूल उनका ये है कि उनकी फीस निर्धारित नहीं है। वैसे उनकी फीस 3-4 करोड़ है लेकिन कभी-कभी 2 करोड़ में भी वो मान जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *