आखिर 21 जून को ही क्यों मनाते है Yoga Day जानकर चौंक जाएंगे आप

आपका मन अगर अशांत रहता है आपके शरीर की क्रियाशीलता कमी है तो आपको सुबह कुछ वक्त देकर योग कर सकते है जिससे आप शांत रहेंगे और स्वस्थ भी रह सकते है आपको बता दे की भारत मे 21 जून को Yoga day मनाया जाता है एसे मे हमारे दिमाग मे सवाल आता है की 21 जून को ही योग दिवस क्यों मनाया जाता है तो चलिए जान लेते है इसके पीछा का राज।

21 जून ही क्यों चुना गया 

भारतीय संस्कृति के अनुसार, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है। 21 जून साल का सबसे बड़ा दिन माना जाता है। इस दिन सूर्य जल्दी उदय होता है और देर से ढलता है इसीलिए ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

कब से हुई शुरुआत 

आज से छह साल पहले 2015 में पहली बार मनाया गया था।इस साल दुनिया छठा योग दिवस मना रही है।11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस या विश्व योग दिवस के रूप में मनाए जाने को मान्यता दी थी। इस घोषणा के बाद अगले साल यानी 2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा था।

क्या है योग दिवस का महत्व

योग को प्राचीन भारतीय कला का एक प्रतीक माना जाता है. भारतीय योग को जीवन में सकारात्मकता और ऊर्जावान बनाए रखने के लि‍ए महत्वपूर्ण मानते हैं। इस दिन को मनाने का उद्देश्य योग के प्रति लोगों में जागरुकता पैदा करने के साथ लोगों को तनावमुक्त करना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *