आखिर क्या है नंबर 7 का रहस्य

नंबर्स का इस्तेमाल हम अपनी दैनिक जीवन मे हमेशा करते है, फिर चाहे हमे पैसे गिनने हो या टाइम का अंदाजा लगाना हो। नंबर्स के बिना हम अपनी जिंदगी की कल्पना भी नही कर सकते है। आप सभी ये जानते ही होंगे 0 से लेकर 9 तक के नम्बरो का उपयोग करके ही हम बाकी के नम्बरो को बनाते है। लेकिन आपको यह पता है कि इन नंबर्स में एक ऐसा भी नंबर है जो बहुत ही खास है।

इस नंबर को कई जगहों पर पाया जाता है, इसलिए इस नंबर को रहस्मयी नंबर भी कहा जाता है। इस नंबर से जुड़े कई रहस्यो के बारे में आज हम बात करेंगे। आइये जानते है नंबर 7 से जुड़ी हुई कुछ रहस्मयी और मजेदार बातों के बारे में।

नंबर 7 पुराने जमाने से ही प्रसिद्ध है, क्यो की हमारे पूर्वजों ने 7 अजूबो के बारे में बताया है और उन्होंने हमारी धरती को 7 महाद्वीपों में बांटा था जो सात समुन्द्रों से घिरे है। ये बाते वैसे तो एक संयोग लगती है लेकिन अलग अलग धर्मो में भी नंबर 7 को काफी आध्यात्मिक माना गया है।

हमारे सप्ताह में भी 7 दिन ही होते है। दुनिया के ज्यादातर धर्मो में नंबर 7 का एक अलग ही महत्व है और यही वजह है कि नंबर 7 को बहुत ही लकी और आध्यत्मिक माना जाता है। हम सभी को यह भी पता है कि इंद्रधनुष में भी 7 रंग होते है और संगीत में भी 7 स्वर होते है।

अगर हम शादी विवाह के बारे में बात करे तो इसमे भी दूल्हा और दुल्हन अग्नि के 7 फेरे ही लेते है और ऐसा कहा गया है कि उन दोनों का रिश्ता भी 7 जन्मों का ही होता है। आज के दौर में लोगो के फोन नंबर 10 नम्बरो के होते है लेकिन पुराने जमाने मे लोगो के फोन नंबर 7 नम्बरो के ही होते थे। वैज्ञानिको के अनुसार इंसानी शरीर मे बायोलॉजिकल बदलाव 7 साल के बाद ही होता है और भी कई सारी बाते है नंबर 7 के बारे में। उम्मीद है कि मेरा यह 7 नंबर के बारे में लेख आपको पसंद आया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *