आँतों में जमा सारा कचरा एक ही रात में कैसे दूर कर सकते हैं? जानिए

आंतों की ठीक से सफाई न होने से शरीर में कई रोगों का घर बन सकता है इसलिए आंतों की सफाई होना अति आवश्यक है।

महीनों से जमा कचरा एक रात में साफ होना तो मुश्किल है और एकदम से बहुत जोर देना ठीक भी नहीं लेकिन चार पांच दिन में अच्छे से सफाई की जा सकती है।

सुबह एक दो गिलास गुनगुना पानी नीबू डालकर पियें ।फिर दिन भर थोड़ा थोड़ा करके गुनगुना पानी पीते रहें। खाने में फल सलाद दलिया खाएं ये सभी फाइबर युक्त होते हैं और पेट साफ करते हैं। विशेष रूप से पपीता कच्ची पालक का सलाद टमाटर खाएं।

सुबह शाम दो तीन किलोमीटर तेज चाल से घूमें जिससे आंतों में जमा मल नीचे खिसकेगा। जब भी टायलेट जाने जैसा लगे जाएं लेकिन जोर न लगाएं।

खाने में पतली मूंग दाल हल्की पतली चपाती लें। एक दिन सलाद एक दिन खाना या एक टाइम सलाद एक टाइम खाने का क्रम चार पांच दिन चलाएं। गर्म पानी टहलना जारी रखें जिससे आंतें साफ होंगी।

अगर बहुत छोटेबच्चे या बुजुर्ग नहीं हैं तो मार्केट में एनीमा पाट मिलते हैं जिससे गुनगुने पानी का एनीमा लगा कर भी आंतें साफ की जा सकती हैं लेकिन यह खाली पेट करना चाहिए।

नोट :ये सब करते हुए व्यक्ति विशेष की मेडिकल कंडीशन का ध्यान रखें या डाक्टर की सलाह के अनुसार ही करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *