अमिताभ बच्चन और शाहरुख सहित बॉलीवुड अभिनेता कितने पढ़े लिखे हैं, जानिए

1 अमिताभ बच्चन

लिस्ट की शुरुआत करते हैं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से। अमिताभ बच्चन ने अपने कैरियर में ढेर सारी सुपरहिट फिल्में दी है। शोले फिल्म में किया गया अभिनय आज भी लोग याद करते हैं। लेकिन आपको ये जान कर हैरानी होगी कि अमिताभ बच्चन बहुत पढ़े लिखे अभिनेता हैं। अमिताभ बच्चन ने नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से अपनी स्नातक की पढ़ाई को पूरा किया है। साथ ही दो अलग अलग डिग्री और भी हैं। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड विश्वविद्यालय ने उन्हें डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि से सम्मानित भी किया है।

2 सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग और भाई सलमान खान बहुत अच्छे अभिनेता हैं लेकिन पढ़ाई के मामले में वो काफी फिसड्डी हैं। उन्होंने अपना स्कूल पूरा किया और मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से 12वीं की शिक्षा पूरी कि। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और फिल्मी दुनिया की तरफ चले गए। आज वह बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेता हैं।

3 शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अच्छे अभिनेता के साथ अच्छे पढ़े लिखे व्यक्ति भी हैं। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद दिल्ली के हंसराज कॉलेज में नामांकन लिया। वहां से शाहरुख ने इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन को डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में भी नामांकन करवाया लेकिन एक्टिंग के जुनून ने उन्हें इसे पूरा करने से रोक दिया।

धूम 3 जैसी बड़ी फिल्में देने वाले आमिर खान ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा जे बी पेटित स्कूल से की। उसके बाद हाई स्कूल की शिक्षा के लिए उन्होंने बांद्रा के सेंट अन्ने हाई स्कूल में नामांकन कराया। 10वीं तक की पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, महिम से पूरा किया।

5 अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक कॉलेज ड्रॉपआउट हैं। अक्षय ने हाई स्कूल की शिक्षा डॉन बॉस्को हाई स्कूल, दार्जिलिंग से पूरी की। उसके बाद उच्च शिक्षा के लिए मुंबई के गुरु नानक खालसा कॉलेज में दाखिला लिया। लेकिन उन्होंने कॉलेज छोड़ दी और आज वह बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाने वाले अभिनेता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *