अचानक बी.पी. लो होने पर क्या करें?
बी. पी. लो होने की स्थिति में शरीर के प्रत्येक हिस्से में खून सही तरीके से नहीं पहुंच पाता है। जिस वजह से स्ट्रोक, हार्ट अटैक और किडनी फेल होने की भी नौबत आ जाती है। बी. पी. लो होने पर कई बार व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिर जाता है जिससे उसे गम्भीर चोट लगने की भी आशंका होती है।
ऐसे में लो बीपी होने पर व्यक्ति के मन में सबसे पहले यह प्रश्न उठता है कि ब्लड प्रेशर को तुरंत सामान्य करने के लिए क्या करें।
आइए जानते हैं कि अचानक लो बी.पी. होने पर क्या करें –
- Low ब्लड प्रेशर की स्थिति उत्पन्न होने पर आप तुरंत बैठ जाएं या फिर लेट जाएं।
- साथ ही Low ब्लड प्रेशर (निम्न रक्तचाप की बीमारी) को तुरंत कंट्रोल करने के लिए 4 लहसुन की कलियाँ एक चुटकी सफेद नमक के साथ, पानी के साथ सेवन करना चाहिए।
- बार- बार अपनी मुट्ठी को बांधें, फिर खोलें। साथ ही अपने पैरों को हिलाते रहें, अर्थात सक्रिय रखें।
- नमक-शक्कर का घोल भी Low ब्लड प्रेशर को तुरंत कंट्रोल करने में फायदेमंद साबित होता है।
- बीपी लो होने पर व्यक्ति को तुरंत आधा कप स्ट्रांग कॉफी पीने को दें इससे व्यक्ति का ब्लड प्रेशर तुरंत बढ़ जाएगा।