अगर विकल्प हो तो कोरोना के लिये कौन सी वेक्सीन लगवानी चाहिए कोवैक्सीन, कोविशील्ड या कोविड 19? जानिए

जी, हम इस बात पर मैं दोंनो वैक्सीन की तुलना करके बता देता हूँ बाकी आखिरी चुनाव आपके ऊपर ही छोड़ देता हूँ कि आपको कौन सी वैक्सीन लगवानी है।

डिस्क्लेमर: यहाँ पर जवाब में दी गई सारी जानकारी केवल शिक्षा देने के उद्देश्य से बताई गई है। हम कोई डॉक्टर, विशेषज्ञ या साइंटिस्ट बिल्कुल भी नहीं है। इसीलिए इस जानकारी को जानकारी की तरह ही उपयोग में ले कोई डॉक्टरी या विशेषज्ञ की सलाह नहीं।⚠️⚠️

[2] तो चलिए शुरू करते है

1 .डेवलपर्स :

तो जो कोवेक्सीन (covaxin) है उसे भारत बायोटेक (हैदराबाद) बना रही है। ICMR और NIV के साथ मिलकर।

वही कोविशिल्ड (covishield) को ऑक्सफ़ोर्ड अस्ट्राजेनेका ने बनाया है और जिसकी मैन्युफैक्चरिंग सेरम इंस्टिट्यूट (पूणे) कर रहा है।

2 .किस तरह की वैक्सीन है:

कोवेक्सीन जो है वह बनाई गई है पूरे विषाणु के वायरल के इनएक्टिव वेरो सेल (vero-cell) निर्मित तकनीक से, जिसमे मरे हुए वायरस का उपयोग किया जाता है जो किसी तरह से किसी इंसान को नुकसान नहीं पहुचाते हुये सिर्फ़ इम्युनिटी प्रदान करता है।

वही कोविशिल्ड वायरल वेक्टर प्लेटफॉर्म तकनीक से बनाई गई है। जिसमे चिम्पांजी अडेनो वायरस – ChAdOx1 को मोडिफाइड करके कोविड-19 के स्पाइक प्रोटीन को ले जाने के लिए बनाया गया है जो हमारे इम्यून सिस्टम के कोविड19 के खिलाफ इमियूनी प्रदान करेगा।

3. डोज :

दोनों के डोज में कोई अंतर नही है। वही 2 डोज है। जिसमें 1 डोज के बाद 2 डोज 28 दिन के अंतराल में।

4 . प्रभावकारिता (एफिकेसी)

तो [3] बी.बी.सी.(BBC. Com) के 09/03/2021 के एक आर्टिकल के अनुसार

कोवेक्सीन की एफिकेसी रेट है 81% जोकि उसके प्रीलिमिनरी फेज 3 क्लिनिकल ट्रायल के डेटा से लिया गया हैं।

वही इसी आर्टिकल के अनुसार कोविशिल्ड की एफिकेसी रेट 90% (62% से 90%) बताई गई है जो कि देता लिया गया है। इंटरनेशनल प्रीलिमिनरी क्लीनिकल ट्रायल के डेटा से। (अब यह जानकारी कितनी सटीक है इसकी पूर्ण/पुख्ता जानकारी प्राप्त नही है।)

5. मूल्य (शुक्ल)

तो यह दोनों ही गोवर्नमेंट हॉस्पिटल या वैक्सीन सेंटर पर निशुल्क है। वही प्रायवेट हॉस्पिटल में 250Rs प्रति डोज है।

6.मोड़ ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन

तो दोनों ही वैक्सीन इंट्रा मस्कुलर (intra- muscular) इंजेक्शन के रूप में है। जिन्हें मसल्स में लगाया जाना है।

7. कौन लगवा सकता है:

तो दोनों ही वैक्सीन को 18 साल से ऊपर के कोई भी व्यक्ति लगवा सकता है । हालांकि सरकार ने अभी कुछ गाइडलाइंस बनाई है। 1 चरण ,2 चरण जैसे उनका खयाल रखते हुए वैक्सीन लगवानी है।

वही छोटे बच्चों और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अभी सरकार ने इसकी अनुमति नही दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *