अगर आपको भी लगती है बार-बार भूख, तो हो सकते हैं ये बड़े कारण
ऐसा होता है कि हमें बार बार भूख लगने लगती है। और बार बार भूख लगने का कारण हमारे शरीर को पौष्टिक आहार की जरुरत होती है। लेकिन कई बार हमे बार – बार भूख लगने के कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं तो आइये जानते हैं इन कारणों के बारे में:
अक्षर स्वस्थ रहने के लिए हमें हर रोज़ क़रीब 8 घंटे की नींद लेना बेहद ज़रूरी होता है, लेकिन अगर आप अधूरी नींद लेते हैं तो इसे आपको दूसरों के मुकाबले हद से ज़्यादा भूख लग सकती है।
कई बार अक्षर ऐसा भी देखा गया है कि बार-बार भूख लगने की वजह आपको अत्यधिक तनाव भी हो सकता है, क्योंकि जब आप तनाव महसूस करते हैं तो शरीर में कोर्टिसोल नामक स्ट्रेस हार्मोन रिलीज़ होता है, और इसी के चलते हमे बार-बार खाना खाने की इच्छा होती है।
थायरॉइड को प्रभावित करनेवाले हाइपरथाइरॉइडिज़्म के कारण भी व्यक्ति को अत्यधिक भूख लगने लगती है।
डायबिटीज़ के मरीज़ को हाई ब्लड शुगर होता है, जिसके कारण वश खाने की ज़रूरत न होने पर भी उन्हें बार-बार भूख लगती है।
प्रेगनेंसी के दौरान कई महिलाओं को हद से ज़्यादा भूख लगती है।और बार बार पौष्टिक आहार का सेवन करने से उनके शिशु का अच्छे से विकास होता है।