अंगकोरवाट का मंदिर कब बनाया गया? जानिए इसके बारे में
11 वीं शताब्दी में यंहा सम्राट सूर्यवर्मन द्वितीय का शासन था। सूर्यवर्मन ने ही इस मंदिर का निर्माण करवाया था। -मिकांक नदी के किनारे बसे इस मंदिर को टाइम मैगजीन ने दुनिया के 5 आश्चर्यजनक चीजों में शुमार किया था। इस मंदिर को 1992 में यूनेस्को ने विश्व विरासत में भी शामिल किया है।
कंबोडिया में बना प्रचीन अंकोरवाट एक विशाल हिंदू मंदिर है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है। यह दुनिया का सबसे बड़ा पूजा-स्थल है और दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल भी है।
कंबोडिया के बेहद मशहूर और पुरातात्विक महत्व वाले बेहद प्राचीन मंदिर अंकोरवाट का भ्रमण करने विदेशों से आए पर्यटकों में पिछले वर्ष सर्वाधिक संख्या चीनी पर्यटकों की रही। लगभग 667,285 चीनी पर्यटक 2016 में अंकोरवाट पहुंचे थे।